फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature 43 degrees, hot wind increased people's problems

Kurukshetra News: पारा 43 डिग्री, गर्म हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Tue, 11 Jun 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature 43 degrees, hot wind increased people's problems
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। सुबह से ही लू चलने के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी ओर लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई हैं। साथ ही लू चलने के चलने के आसार भी जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कृषि केंद्र विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी रहने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू चलने के आसार बने हुए है। भीषण गर्मी और लू के चलते पारा 41 डिग्री से ज्यादा होने पर सब्जियों की फसलों को नुकसान की संभावना रहती हैं, जबकि पहले भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, जिससे सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। अब फिर से पारा बढ़ने पर सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना भी रहेगी। सब्जियों की फसल को भीषण गर्मी से बचाने के लिए रोजाना सुबह और शाम हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed