फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Telephone and Internet are closed all day

टेलीफोन और इंटरनेट दिन भर रहे बंद

Wed, 04 Jun 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में मंगलवार को टेलीफोन और इंटरनेट सर्विस ठप रही। सुबह 11 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक यही हालत बने रहे।
विज्ञापन


जब लोगों ने अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए संपर्क करना चाहा तो उन्हें संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिल पाया, जबकि शाम होने के बाद तो अधिकारियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों ये शहर में यही हालत हैं।

पहले तो अधिकारियों के पास एक्सचेंज स्थानांतरण की वजह से सर्विस ठप होने का बहाना था, लेकिन मंगलवार को ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

बावजूद इसके टेलीफोन और इंटरनेट सर्विस ठप रही। बता दें कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड के शहर भर में दो हजार टेलीफोन कनेक्शन सहित 800 ब्राडबैंड कनेक्शन है। यह असुविधा लोगों पर भारी पड़ी और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 11 बजे यह सर्विस प्रभावित होना शुरू हुई, जोकि शाम साढ़े पांच बजे तक यह सर्विस पूरी तरह से ठप रही। इससे जहां नगर के होटलों को टेलीफोन पर होम डिलीवरी के ऑर्डर नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को भी इंटरनेट और टेलीफोन सर्विस पूरी तरह से बंद रही। शहर की छोटी एक्सचेंज के स्थानांतरण काम चलने के कारण यह सेवा बंद रखी थी। इस दौरान शहर भर के 2200 लैंडलाइन और 800 ब्राडबैंड कनेक्शन पूर्ण रूप से ठप रहे। शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे ही यह सर्विस शुरू हो पाई थी, जबकि रविवार को भी तीन से चार घंटे इंटरनेट सर्विस बाधित रही।


उपभोक्ताओं ने जब समस्या का हल कब तक होगा, यह जानने के लिए अधिकारियों के पास फोन पर संपर्क किया तो उन्हें कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया। पहले तो अधिकारियों ने थोड़ी देर में सर्विस शुरू होने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बाद शाम को फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। उपभोक्ता फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने उसे रिसीव करने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed