फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teeth sun takes 120 kg of weight, Kurukshetra

दांतों से 120 किलो का वजन उठा लेता है रवि

Wed, 09 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teeth sun takes 120 kg of weight, Kurukshetra
दांतों से 120 किलो का वजन उठा लेता है रवि - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दांतों से वजन उठाने के हैरतअंगेज कारनामे दुनिया के कई देशों में किए गए। लेकिन कुरुक्षेत्र जिले में भी एक ऐसी शख्सियत है जो अपने दांतों से 120 किलो तक का वजन उठा सकता है। हम बात कर रहे हैं गांव बरना निवासी 21 वर्षीय रवि कुमार की।
रवि कुमार को बचपन से दांतों से कुछ न कुछ उठाने का शौक लग गया था। यह शौक इस कदर बढ़ा की स्कूल से निकलने के बाद भी जारी रहा और आज तक जारी है। उम्र के साथ वजन भी बढ़ता गया और रवि कुमार के हिस्से में कई सम्मान भी आए हैं।  रवि कुमार ने बताया कि जब वह 5 वीं कक्षा में पढ़ता था, तभी से उसने दांतों से कुछ न कुछ उठाने की प्रेक्टिस शुरू कर दी थी। उसने बताया कि आठवीं कक्षा तक आते आते शौक बढ़ने लगा था। इसी शौक को आठवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान वार्षिकोत्सव में मंच पर आजमाया। रवि के मुताबिक वार्षिकोत्सव में उसने वहां मौजूद लोगों के सामने अपने दांतों से 40 किलो वजन उठाकर सबको हैरान किया था। जब इसके बदले स्कूल से सम्मान मिला तो इस दिशा में और बेहतर करने का निश्चिय किया। तब तय किया था कि एक दिन 100 किलो वजन भी उठाऊंगा।
विज्ञापन


खेतों में की प्रेक्टिस
रवि ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ उसने दांतों से वजन उठाने की प्रेक्टिस भी जारी रखी। वह खेतों में जाकर प्रेक्टिस करता रहा। जिसके चलते वह पहले 50 किलो वजन उठाने लगा। इसके बाद 70 किलो फिर 100 किलो तक भी पहुंच गया। उसने बताया कि फिलहाल वह 120 किलो वजन अपने दांतों से उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के सामने भी किया प्रदर्शन
रवि ने बताया कि पिछले दिनों गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिकोत्सव में भी उसे अपना हुनर दिखाने का मौका मिला था। यहां राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के सामने उसने यह वजन प्रदर्शन किया था। इस दौरान हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे। रवि कुमार कहते हैं कि इसका सारा श्रेय उनके पिता कर्मसिंह को जाता है, जिन्होंने उन्हें शारीरिक मेहनत करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed