फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   teej fest

मैक में तीन दिवसीय रंगारंग तीज उत्सव आज से

Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
teej fest
हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर(मैक) में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय तीज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मैक की भरतमुनि रंगशाला में 1 से 3 अगस्त तक चलने वाले उत्सव में हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान की संस्कृति देखने को मिलेगी। मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि तीज उत्सव के पहले दिन वीरवार को रंगला पंजाब कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सहयोग से झलक रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। राजस्थान जोधपुर के कलाकार कालबेलिया, चरी, भवई नृत्य, लंगा गायन तथा बपंग आदि की प्रस्तुति देंगे। उत्सव के तीसरे दिन हरियाणवी लोक रंग कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोक गीतों एवं लोक नृत्यों के माध्यम से उत्सव का समापन किया जाएगा। कार्यक्रमों का समय प्रतिदिन सायंसाढ़े छह बजे रहेगा। शर्मा ने बताया कि मैक परिसर को हरियाणवी तर्ज पर सजाया जाएगा। हरियाणवी पकवान बनाती ग्रामीण महिलाए, चैपाल, कुआं एवं मचान आदि भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed