फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Technical Maha Kumbh Techsampardha-25 starts today in NIT

Kurukshetra News: एनआईटी में तकनीकी महाकुंभ टेकस्पर्धा-25 आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Technical Maha Kumbh Techsampardha-25 starts today in NIT
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में तकनीकी महाकुंभ टेकस्पर्धा-25 का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 27 फरवरी को एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी करेंगे। टेकस्पर्धा-25 को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के सबसे बड़े तकनीकी महोत्सव की इस वर्ष की थीम फ्रंटियर रीइमेजिंड रखी गई है, जिसका उद्देश्य असीमित नवाचार को प्रेरित करना है। इसमें अभी तक की बनाई गई तकनीक को नए तरीके से प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। 27 फरवरी से दो मार्च के बीच होने वाले कार्यक्रम में करीब 30 एनआईटी और देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों से 12 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। इसमें सीएसआईआर के सदस्यों के पहुंचने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


टेकस्पर्धा-25 में प्रतियोगिताओं, वर्कशॉप और सेमिनारों का एक शानदार लाइनअप पेश किया जाएगा। यह आयोजन तकनीकी उत्साही, उद्योग विशेषज्ञों और देशभर के छात्रों को एक मंच पर लेकर आने का कार्य करेगा। एनआईटी मीडिया प्रभारी प्रो. मयंक दवे ने बताया कि इस तकनीकी महाकुंभ की मेजबानी एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए गौरव का पल है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें विद्यार्थियों को नई तकनीक के बारे में गहनता से जानकारी मिलेगी। ये कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान की ये सोसायटी करेंगी नवाचार का प्रदर्शन
डॉ. ज्ञान भूषण ने बताया कि टेकस्पर्धा-25 के आयोजन में टेक्नोबाइट, मेचसोक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप एक्टिविटी सेल, माइक्रोबस, एमईएक्सपर्ट्स, एयरोमॉडलिंग, अंतरिक्ष, इनोवेशन सेल, इलेक्ट्रोरेक, और ईएमआर जैसी संस्थान की प्रमुख तकनीकी सोसाइटियों द्वारा कार्य किया जाएगा, जो अपनी अनूठी विशेषज्ञता और रचनात्मकता से इसे नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। ये कार्यक्रम प्रतिभाओं और उद्योग जगत के दिग्गजों के बीच संवाद का एक प्रभावशाली मंच बनेगा। इसमें प्रतिभागी विभिन्न विभागों में अपने नवाचार को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दिन विद्यार्थियों को नया सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed