{"_id":"6499f827b892c71ddc0e4284","slug":"teams-landed-in-villages-to-promote-digital-payments-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-180-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए गांवों में उतरी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए गांवों में उतरी टीमें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से से पूरे देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए कई टीमों को फील्ड में भी उतारा गया हैं, जो कि गांव-गांव में जाकर 15 अगस्त तक पूरे जिले की 403 पंचायतों को डिजिटल बनाने का काम करेगी।
देश भर से 50 हजार पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए गांवों में विशेष कैंपेन के तहत अभियान चलाया गया है, जिसमें हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गांव-गांव जाकर महिलाओं को डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कैंपेन का उद्देश्य गांवों में पंचायत और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवारों को डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारियां मुहैया कराते हुए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
योजना के तहत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी गांव के प्रत्येक घरों में जाकर डिजिटल भुगतान के स्टिकर लगाएंगे और ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के फायदे बताते हुए उसके बारे में जागरूक करेंगे। वहीं अब गांवों में डिजिटल भुगतान के लिए बैंक मित्र भी तैयार किए जा रहे हैं जो कि गांवों में सक्षम सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों के लेनदेन में सहायता तो करेंगे ही साथ ही ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के फायदों और सावधानियों के बारे में भी जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
आने वाला समय डिजिटल भुगतान का : गौरव
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इस कैंपेन को चलाया गया है। गांव की सभी पंचायतों को इसमें शामिल किया जा रहा है। डिजिटल भुगतान से जहां भारी-भरकम नकदी रखने से छुटकारा मिलेगा तो वहीं जान माल के खतरे से भी बचा जा सकेगा। डिजिटल भुगतान से समय की बचत होगी, इससे कहीं भी, कभी भी आसानी से भुगतान किया जा सकता है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए गांवों में सक्षम सेंटर भी खोले जा रहे हैं।