{"_id":"687959c668b174316c087fef","slug":"teams-entered-the-field-and-issued-challans-to-429-shopkeepers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139009-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मैदान में उतरी टीमें, 429 दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मैदान में उतरी टीमें, 429 दुकानदारों का चालान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरा व पॉलिथीन मिलने पर खुद चालान करती जिला उपायुक्त नेहा सिंह व साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गंदगी फैलाने, पॉलिथीन प्रयोग करने व अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व अन्य लोगों पर वीरवार को प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा। जिला में टीमें फील्ड में उतारी गई तो शहर में ही 20 जगहों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। जिले में जहां 429 दुकानदारों व अन्य लोगों के चालान किए तो वहीं एक लाख 99 हजार 200 रुपये जुर्माना भी किया गया।
शहर में मुख्य अभियान सेक्टर 17 में चलाया गया, जहां जिला उपायुक्त नेहा सिंह, नगर आयुक्त सतिंद्र सिवाच व नप ईओ राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों की टीमों ने चालान किए। सबसे बड़ा चालान पुराना बस अड्डे के समीप स्थित मिष्ठान भंडार का 15 हजार रुपये किया गया। जबकि शहर में 254 चालान किए गए। करीब चार बजे शुरू की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही तो कईं दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त भी किया गया।
वहीं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि थानेसर शहर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इंदौर की तर्ज पर सुंदरता, स्वच्छता और पॉलीथिन मुक्त करके देश में नंबर वन बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शहरवासियों को सहयोग के लिए आगे आना होगा, इसमें प्रशासन, दुकानदार, मीडिया और जनता का शामिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी संदेश के लिए पूरे जिला में मेगा चालान ड्राइव चलाया गया है। उपायुक्त ने सेक्टर 17 में ही टायर दुकान, क्लीनिक सहित कई दुकानदारों के पांच-पांच हजार रुपए के चालान किए।
विज्ञापन
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शहरी निकाय द्वारा कचरा उठाने के लिए गाड़ियां छोड़ी हुई है। इसके बावजूद भी शहरवासी खाली जगहों पर कचरा का ढेर लगा रहे हैं। इससे शहर गंदा हो रहा है। कई दुकानदार अपने दुकानों पर डस्टबिन नहीं रख रहे और कचरे को आस-पास फेंककर आग लगा रहे। उन्होंने कहा कि दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किए हुआ है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कत तो होती है कि साथ ही जाम रहने और हादसे होने की संभावना रहती है।