फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teaching discipline to workers by giving example of Modi

मोदी का उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को सिखा रहे अनुशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teaching discipline to workers by giving example of Modi
किसी पर्ची व खर्ची पर भरोसा करने की बजाय अनुशासन में रहते हुए धरातल पर काम करना होगा। ईमानदारी और लगन से पार्टी के प्रति काम करने वाला सामान्य सा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंच सकता है। मुख्यमंत्रियों व अन्य पदाधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही साधारण कार्यकर्ता रहे हैं, जो आज सभी के सामने हैं। उनकी तर्ज पर ही मेहनत करनी होगी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें बिना काम किए कुछ भी मिलना संभव नहीं होता। ये पाठ सोमवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पढ़ाया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक संगठन मजबूत करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी बिप्लब कुमार देव, कृषि मंत्री जेपी दलाल, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचने व पार्टी एवं सरकार की योजनाओं से रूबरू कराने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन इसके लिए गंभीरता से काम करना होगा। हर कार्यकर्ता को पहले सरकार व पार्टी की जन कल्याणकारी योजना की पूरी जानकारी होनी चाहिए और वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर हर अंतिम व्यक्ति को भी समझानी होगी। हर कार्यकर्ता पार्टी को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करें, ताकि पार्टी की साख बढ़ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता ही हो सकता है सफल
प्रदेश पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देव का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ही उनके आइकॉन है। वे उनसे प्रेरणा लेते हुए हर समय पार्टी के लिए काम करते हैं। पार्टी का एक ही संदेश है कि सफल होने के लिए कार्यकर्ता का धरातल से जुड़ा होना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में इंटरव्यू लैटर नहीं चलते बल्कि जमीनी स्तर पर किया गया काम ही चलता है और ऐसे कार्यकर्ता की पार्टी खुद ही पहचान कर लेती है।

बॉक्स
प्रधानमंत्री की कार्यशैली से लें प्रेरणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। वे हर समय पार्टी व देश के लिए कार्य करते रहे हैं और उन पर थकावट तक हावी नहीं होती। हर कार्यकर्ता ऐसा ही होना चाहिए, जिसके बाद किसी भी चुनाव में पार्टी की सफलता रुक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता और भाजपा को युवा संगठन मजबूत है और इसी की बदौलत हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सत्ता प्राप्त करेगी। शिविर में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed