फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers opened front against Chirag scheme, Kurukshetra

चिराग योजना के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers opened front against Chirag scheme, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षक तालमेल कमेटी ने मुख्यमंत्री सम्मान शिक्षा राहत सहायता व अनुदान योजना (चिराग) को रद्द कराने के लिए मोर्चा खोल दिया है। योजना के खिलाफ शुक्रवार को शिक्षकों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना के देकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कमेटी के संयोजक अतुल शास्त्री की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त मुकुल कुमार को ज्ञापन दिया।
जिला प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022- 23 के लिए उपरोक्त स्कीम के तहत सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के दूसरी से 12वीं कक्षाओं के बच्चों के दाखिले निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में करने का कार्यक्रम तय किया गया है। यह सरासर गलत है, जिससे अध्यापक वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना सरकारी स्कूलों को कमजोर और पंगु बना देगी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक संघ समिति के चेयरमैन सचिन ने कहा कि सरकार को सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अध्यापकों के रिक्त पड़े करीब 50 हजार पदों को भरना चाहिए। इससे एचटेट पास युवक-युवतियों को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन सरकार चिराग जैसी योजनाएं लाकर और रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को भर्ती करके अपनी जिम्मेदारियों से किनारा कर रही है। इसके अलावा सांस्कृतिक मॉडल स्कूलों में दाखिला फीस लगाकर सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि यह शिक्षा के अधिकार अधिनियम का सरासर उल्लंघन है। स्कूलों को मर्ज करना, व्यवहारिक युक्तिकरण की नीति, मेवात में एनजीओ द्वारा शिक्षकों की भर्ती सरकारी स्कूलों में दाखिला में शर्त लगाना, समय पर किताबें उपलब्ध न कराना, पहली दूसरी कक्षाओं को एनजीओ को सौंपना, अध्यापकों की भर्ती न करना सहित कई अनुचित फैसले सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने वाले हैं।

मांग है कि सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए चिराग योजना को वापस करे। यदि सरकार अध्यापक और शिक्षा विरोधी फैसले वापस नहीं लेती है तो शिक्षक तालमेल कमेटी अगली रणनीति बनाकर आंदोलन चलाएगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस मौके पर विनोद चौहान, राजेश राज, सुदर्शन कुमार ,रामेश्वर, संदीप चौहान, सूबे सिंह सुजान, अनिल गर्ग, गिरधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed