{"_id":"69d81d50afce8a524b0eb2e4","slug":"teacher-duped-of-rs-31-lakh-in-the-name-of-providing-him-a-fortuner-car-at-a-low-price-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153030-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सस्ती में फॉर्च्यूनर कार दिलाने के चक्कर में अध्यापक से 31 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सस्ती में फॉर्च्यूनर कार दिलाने के चक्कर में अध्यापक से 31 लाख ठगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक सरकारी अध्यापक को टोयोटा फॉर्च्यूनर कार सस्ते दाम में दिलाने के बहाने एक कार डीलर ने 31 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी कर ली। रुपये लेने के बाद न तो कार दी और न ही रुपये वापस किए। उल्टा अध्यापक को धमकियां देने लगा।
डेरा संत सिंह के रहने वाले पीड़ित दिलबाग सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उनके दोस्त कुलदीप सिंह के साथ रोहतक में रूपांकन शर्मा नामक कार डीलर से मुलाकात हुई। रूपांकन ने दावा किया कि वह शोरूम प्राइस 44-45 लाख रुपये वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर डीजल कार सिर्फ 30-31 लाख में दिलवा सकता है।
भरोसे में आकर दिलबाग सिंह ने आरोपी को नवंबर-दिसंबर 2023 में कुल 21 लाख रुपये एडवांस दिए। बाद में और तीन लाख रुपये देने पर आरोपी ने कहा कि गाड़ी चार से पांच दिन में आ जाएगी। जनवरी 2025 तक आरोपी को कुल 31 लाख रुपये दे दिए गए।
विज्ञापन
एक साल तक टालमटोल करने के बाद जब दिलबाग सिंह और उनका दोस्त बलदेव सिंह रुपये वापस मांगने गए तो रूपांकन शर्मा ने धमकियां देनी शुरू कर दी। बाद में लिखित राजीनामा कर आरोपी ने 31 लाख के तीन चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संवाद