फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach students traffic rules, Kurukshetra

विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teach students traffic rules, Kurukshetra
राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देते उपनिरीक्षक रोशन लाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला यातायात कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। वहीं बच्चों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई। साथ ही उनको ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
जिला यातायात कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करकरे हम खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। सड़क पर चलते समय किसी प्रकार का स्टंट न करें। स्टंट करते हुए गाड़ी या बाइक चलाना जहां आपकी की छवि खराब करता है वहीं जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

यातायात के नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। आज सड़कों पर इतनी भीड है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। इसलिए नियमों का पालन करना अति आवश्यक हो जाता है। विद्यार्थी अपना लाइसेंस बनवाएं और कागजात पूरे करने के बाद ही वाहन को चलाएं। उन्होंने छात्राओं व अध्यापिकाओं को दुर्गा शक्ति एप और डायल-112 के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिंसिपल कोमल बत्रा, संदीप कुमार, रिषीपाल, उषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में वसूला 22 लाख जुर्माना
मुख्य वक्ता ने बताया कि जिला पुलिस यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी कर रही है। माह अगस्त के दौरान यातायात नियमों अवहेलना करने वाले 4389 वाहन चालकों के चालान करके 21 लाख 78 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed