फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach self defense skills to girl students

Kurukshetra News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teach self defense skills to girl students
इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते  स्टील मैन अमनदीप सिंह। विज्ञ
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अमनदीप सिंह ने पांचवें दिन भी छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नारी को खुद की रक्षा करने में सक्षम होना अनिवार्य है। आज की नारी हर क्षेत्र में अपने दम पर आगे बढ़ रही है। बढ़ते कदम न रुके इसके लिए नारी को आत्मरक्षा सीखना अति आवश्यक है ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास से कर सके। डॉ. किरण गर्ग ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समय पर छात्राओं को हर क्षेत्र में मजबूत किया जाता है। ताकि वे किसी भी क्षेत्र में कमजोर न रहे। कार्यशाला के अंतिम दिन खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने शारीरिक शक्ति, धैर्य और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. गीता सुखीजा ने सभी विजेता छात्राओं को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षकों तथा सभी छात्राओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed