फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach interview skills to students

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को साक्षात्कार के गुर सिखाए

Fri, 07 Jun 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Teach interview skills to students
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी आईएएस कोचिंग संस्थान की ओर से तीन दिवसीय एचसीएस-साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि संस्थान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए पिछले कई वर्षो से सराहनीय कार्य कर रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएएस सुमेधा कटारिया और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आरआर फुलिया ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार के गुर सिखाए। संस्थान निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह ने संस्थान की गतिविधियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के चंद्रलेखा मुखर्जी ने ऑनलाइन के माध्यम से प्रतिभागियों को साक्षात्कार की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कि प्रतिभागी का मूल्यांकन हमारे सवालों के सटीक जवाबों के आधार पर किया जाता है। संक्षिप्त में उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया ने कहा कि साक्षात्कार के दौरान आप दबाव महसूस मत करें। साक्षात्कार लेने वाले विशेषज्ञ 99 प्रतिशत सकारात्मक सोच वाले होते हैं जो आपकी ज्ञान क्षमता का आंकलन करते हैं। अपनी कमियों को बड़ा करके मत देखे बल्कि अपने मजबूत पक्ष पर ज्यादा ध्यान दें। साक्षात्कार के दौरान अपने हाव भाव एवं भाषा की शुद्धता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आरआर फुलिया ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास जागृत करने की आवश्यकता है। साक्षात्कार के लिए सकारात्मक रूप से सचेत होकर जाइए। किसी भी साक्षात्कार में एक प्रश्न का सही उत्तर यदि न दे पाएं तो असहज मत हो, आप कह सकते हैं इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता, डॉ. अमित कांबोज, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. आबिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed