फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taxi driver murdered by stabbing after an altercation

Kurukshetra News: कहासुनी के बाद चाकू घोंपकर टैक्सी चालक की हत्या

Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver murdered by stabbing after an altercation
कुरुक्षेत्र। पिपली में देर रात थाना सदर से कुछ कदम दूर जूस की दुकान पर मामूली-सी बात पर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने चाकू घोंपकर एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी और फरार हो गये। मृतक की शिनाख्त पिपली की गणेश कॉलोनी निवासी रिंकू के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपी अंशुल व धीरज निवासी पिपली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि हत्यारोपियों में शामिल देवी मंदिर गली-दो पिपली का रहने वाला अंशुल टैक्सी चालक से नाराज था, क्योंकि वह उसे और उसके माता-पिता को लेकर हरिद्वार नहीं गया था।
विज्ञापन

गणेश कॉलोनी निवासी विपिन कुमार ने थाना सदर थानेसर में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसके दोस्त ने उसे कॉल करके सूचना दी कि पिपली चौक के पास कुछ युवकों ने उसके बड़े भाई रिंकू को झगड़े के बाद चाकू मार दिया है। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां लोगों ने उसे बताया कि वे सब लोग उसके भाई रिंकू के साथ जूस की दुकान पर बैठे थे। उसी समय अंशुल अपनी बाइक पर रिंकू के पास आकर उसे और उसके माता-पिता को हरिद्वार न ले जाने के कारण गाली-गलौज करने लगा। उसके भाई रिंकू ने अंशुल को समझाया कि वह दो-तीन दिन बाद उन्हें घुमाकर ले आएगा पर अंशुल उसके भाई को मरने मारने पर उतारू हो गया। इसी दौरान मौके पर अजय राणा उर्फ अज्जू, धीरज उर्फ मोनू, रवि व अन्य चार-पांच युवक भी बाइक पर वहां आ गए। उन्होंने आते ही रिंकू और पंकज पर हमला कर दिया। इसी दौरान अंशुल ने रेहड़ी से चाकू उठाकर धीरज काे पकड़ा दिया। तब अंशुल, अजय, रवि व अन्य ने रिंकू को पकड़ लिया और धीरज ने रिंकू के दाहिने कंधे पर चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही रिंकू बेहोश होकर नीचे गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अंशुल, रवि, अजय व धीरज को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मगर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपी अंशुल व धीरज निवासी पिपली को गिरफ्तार कर लिया है। आज मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
ऑग्जिलरी आर्टरी नस कटने और ज्यादा खून बहने से हुई मौत
पुलिस ने दो चिकित्सक फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी व गौरव कौशिक से शव का पोस्टमार्टम कराया। डाॅ. नरेश सैनी ने बताया कि दाहिने कंधे पर चाकू लगने से रिंकू की ऑग्जिलरी आर्टरी नस कट गई और ज्यादा खून बहने से रिंकू की मौत हो गई। रिंकू के शरीर केवल कंधे पर ही चोट लगी हुई थी। रिंकू को अपने बचाव में कुछ भी करने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस की मांग पर विसरा केमिकल जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रिंकू सहित दो भाइयों की हो चुकी मौत
शिकायतकर्ता विपिन ने बताया कि वह अखबार बांटने का काम करता है। कुछ साल पहले उसके सबसे बड़े भाई शिव कुमार की मौत हो गई थी। उसके बाद वह और उसका बड़ा भाई रिंकू घर संभाल रहे थे। रिंकू लोगों की गाड़ियां चलाकर और वह अखबार बांटकर घर का गुजारा चला रहे थे। अब रिंकू के बाद उस पर घर की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed