फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught students how to control their mind under pressure

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को दबाव में मन पर नियंत्रण के सिखाए गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Taught students how to control their mind under pressure
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। थॉट लैब क्लब की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के सीनेट हॉल में दबाव में अपने मन पर नियंत्रण विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, एकाग्रता बढ़ाने और दबाव की परिस्थितियों में शांत व संतुलित बने रहने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराना रहा। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि विद्यार्थी अपने मन पर नियंत्रण रखना सीख लें, तो किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राइज डेवलपमेंट अकादमी के संस्थापक सुनील पारेख ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वे आईआईटी-बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट हैं और वर्जीनिया टेक, यूएसए से मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। 14 वर्षों से अधिक के अनुभव और 500 से ज्यादा संगठनों के साथ कार्य करने के आधार पर उन्होंने तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने, आत्मविश्वास निर्माण और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की वैज्ञानिक व व्यावहारिक तकनीकें साझा कीं। उन्होंने मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता से जुड़ी तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी किया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनाया। इस मौके पर थॉट लैब क्लब के समन्वयक राकेश अग्रवाल, डॉ. केके सिंह, अंशु पराशर, थान सिंह, अंजलि तनेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed