फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught children the tricks of dance, painting, self defense, Kurukshetra

बच्चों को सिखाए नृत्य, पेंटिंग, आत्मरक्षा के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Taught children the tricks of dance, painting, self defense, Kurukshetra
प्रतिभागियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि कृष्ण पांचाल व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन कुरुक्षेत्र, पिहोवा व लाडवा में 15 से 30 जून तक समर कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपोें में 246 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। बच्चों ने डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी और आत्मरक्षा के गुर सीखे। समापन समारोह में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन किशन पांचाल ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह ने कहा कि समर कैंप के दौरान नृत्य कक्षाओं में बच्चों को भांगड़ा, बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल, वेस्टर्न, क्लासिक और हरियाणवी नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को पेंटिंग, ड्राइंग, डॉट पेंटिंग, कैनवास पेंटिंग, सीट पेंटिंग, सीनरी व पोट पेंटिंग की कला सिखाई गई। मार्शल आर्ट में बच्चों व्यायाम, बॉडी वार्मिंग के साथ आत्मरक्षा में हाई किक, डबल किक, ट्रिपल किक, एक पंच, दो पंच और ट्रिपल पंच का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं लड़कियों को भारतीय, ब्राइडल, पाकिस्तान, वेस्ट इंडियन, वेस्टर्न अरेबिक सहित अन्य मेहंदी डिजाइन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में बच्चों ने बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने कैंप में सिखाए गए नृत्य, मेहंदी, पेंटिंग और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिषद बच्चों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है। इन समर कैंपों में बच्चों को उनकी रुचि के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसके साथ उनको आत्मनिर्भरता के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीना शर्मा, राजकुमार, संगीता, राजबाला, महक, रोकी, संतोष शर्मा, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed