{"_id":"675a8eee72123c792d0a7eee","slug":"tapasya-became-national-champion-in-wrestling-competition-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128332-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुश्ती प्रतियोगिता में तपस्या बनी राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुश्ती प्रतियोगिता में तपस्या बनी राष्ट्रीय चैंपियन
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तपस्या ने छह से आठ को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा कोरमंगला इनडोर स्टेडियम बैंगलुरू में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती (महिला) चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपना मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और इस भार वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तपस्या के लगातार कुश्ती में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हाल ही में हरियाणा राज्य द्वारा हरियाणा बाल कुमारी के सम्मान से भी नवाजा गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाली तपस्या महाविद्यालय की पहली छात्रा हैं।
इसी के साथ उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र जय करण ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया और विश्वविद्यालय के साथ- साथ इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा का भी नाम रोशन किया। इन उपलब्धियों के बाद महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने महाविद्यालय खेल समिति के सभी सदस्य, शिक्षक, गैर- शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ तपस्या और जय करण का स्वागत किया। महाविद्यालय में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।