फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanvi of Shivaji University won gold

Kurukshetra News: शिवाजी विवि की तानवी ने जीता सोना

Fri, 20 Mar 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Tanvi of Shivaji University won gold
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप के तहत वीरवार को तीन भार वर्गों के मुकाबलों के परिणाम घोषित किए गए। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई। 57 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की तानवी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नीतू ने रजत पदक हासिल किया। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ज्योति ने इसी वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 65 किलोग्राम भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की पुलकित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की दीपांशी ने रजत पदक जीता, जबकि शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की सृष्टि और केरल कृषि विश्वविद्यालय की शिवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 72 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मानसी लाठर ने स्वर्ण पदक जीता। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की तनू और सीटी विश्वविद्यालय की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed