{"_id":"69bb06c05d0f0c5050019f10","slug":"tamanna-of-kurukshetra-university-won-the-gold-medal-in-the-59-kg-weight-category-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151794-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तमन्ना ने 59 किग्रा भारवर्ग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तमन्ना ने 59 किग्रा भारवर्ग में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाती खिलाड़ी। संवा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप की 59 किग्रा भारवर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तमन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तम्मना ने कुल 75 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की नेहा 57 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। गुरु काशी विश्वविद्यालय (जीकेयू), तलवंडी साबो (बठिंडा, पंजाब) की नेहा शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
55 किलोग्राम वर्ग में पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा, गुजरात की निशा ने पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खुशी रेक्सवाल दूसरे स्थान पर रहीं। श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की नैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में देशभर के विश्वविद्यालयों की महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया, जहां कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।
चार भारवर्गों में हुआ फैसला : निदेशक
विवि खेल निदेशक डॉ. राणा ने बताया कि अब तक चार भार वर्गों में फैसला हो चुका है जिसमें 55 किलोग्राम, 59 किग्रा भारवर्ग, 76 और 53 किलोग्राम भारवर्ग शामिल हैं। विश्वविद्यालय की छात्रा ने स्वर्ण पदक जीता है।