फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Talvinder and Amit became district Kesari in wrestling competition

Kurukshetra News: दंगल प्रतियोगिता में तलविंदर और अमित बने जिला केसरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Talvinder and Amit became district Kesari in wrestling competition
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय अखाड़ा, जिला कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पुरुष वर्ग के मुकाबले उमरी स्थित रेसलिंग हॉल में आयोजित किए गए, जबकि महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता बुधवार को गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड में होगी।


रेसलिंग कोच जसमिंदर सिंह ने बताया कि अंडर-17 में फ्री स्टाइल मुकाबलों में तलविंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। कपिल देव दूसरे और जतिन कालरा तीसरे स्थान पर रहे। जिला कुमार का खिताब मनदीप सिंह ने जीता। सागर ने दूसरा और उदय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन के मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। अमित छाबड़ा ने जबरदस्त दांव-पेंच के साथ पहला स्थान हासिल कर जिला केसरी का खिताब जीता। जबकि निशांत शर्मा ने दूसरा और सरवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला कुमार के मुकाबले में मनीष ने पहला, रमन ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कैनेडा से आए एनआरआई समाजसेवी एवं खेल प्रेमी गुलाब सिंह सैनी रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। खिलाड़ियों से खेल भावना को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। महिला वर्ग की प्रतियोगिता (चार जून) को आयोजित होगी, जिसमें जिले की कई प्रतिभाशाली महिला पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed