फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tales of valor of the Kargil war warriors made our eyes moist

Kurukshetra News: कारगिल युद्ध के रणबांकुरों के शौर्य की गाथाओं से आंखें हुई नम

Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Tales of valor of the Kargil war warriors made our eyes moist
कुरुक्षेत्र। सूरा सो पहचानिए जो लरे दीन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरे कबहू न छाड़े खेत, ये शब्द उस वीरता का प्रतीक हैं, जो भारत माता की रक्षा में अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटे। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित शौर्य सम्मान दिवस कार्यक्रम में यह पंक्तियां संजीव हो उठीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से हुई। इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों और वीर सैनिकों को वीर बलिदानी संजीव कुमार (कौलापुर), सुशील कुमार, मंगतराम और मनदीप सिंह के गांवों से लाई गई मिट्टी से तिलक किया गया। यह तिलक मात्र परंपरा नहीं, एक संकल्प था-उस शौर्य को स्मरण करने का, जो हमारे वीरों ने सीमाओं पर दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान कारगिल युद्ध के रणबांकुरे सेवानिवृत्त कैप्टन गुरमेल सिंह, सूबेदार रविंद्र कौशिक और सूबेदार स्वर्ण सिंह ने जब युद्ध के अपने प्रेरक अनुभव साझा किए, तो वातावरण जोश, गर्व और भावुकता से भर गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि यह भारत की अस्मिता, साहस और संकल्प का प्रतीक है। हमारे वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस से मातृभूमि की रक्षा की, वह हर भारतीय के हृदय में अमिट है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आरएंडआई के डायरेक्टर प्रो. देवेंद्र खुराना ने सेवानिवृत्त कैप्टन गुरमेल सिंह, सूबेदार रविंद्र कौशिक और सूबेदार स्वर्ण सिंह, वीर बलिदानी संजीव कुमार कौलापुर के परिजनों, वीर बलिदानी सुशील कुमार की धर्मपत्नी सुनीता देवी, वीर बलिदानी मंगत राम की धर्मपत्नी सुनीता देवी, बेटे गौरव सैनी, वीर बलिदानी मनदीप सिंह की माता निर्मला देवी व भाई संदीप सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed