फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Talent shown in Yoga Olympiad, Kurukshetra

योग ओलंपियाड में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in Yoga Olympiad, Kurukshetra
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तुति देते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड की शुरुआत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने दीप शिक्षा प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन पूरे प्रदेश आए 290 बच्चों ने पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
आयोजन सुबह व शाम के दो सत्र में किया गया, जिसमें पहले सत्र ने 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र में 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह सत्र दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अरुण आश्री ने कहा कि योग का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। सरकार योग को जरूरी विषय बनाने जा रही है। आज के तनाव भरे जीवन में तनाव से मुक्ति के लिए योग सबसे उपयुक्त साधन है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ति आती है, वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है। शरीर में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। भारतीयों के आह्वान पर दुनिया के अनेक देशों में योग किया जा रहा है। योग को अपनी जीवन शैली में इसे लागू करना चाहिए। पीटीआई राजेश कुमार, सुरेश आर्य, रंजना मीनाक्षी रामभतेरी, परमजीत कौर ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक, स्कूल प्राचार्य सतिंद्र कोड़ा, सचिन चौधरी, श्रीपाल बंसल, मनोज कुमार, जसबीर सिंह बलिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में प्रस्तुति देती  खिलाड़ी।  संवाद

राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में प्रस्तुति देती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed