लाडवा। हलके के कई गांवों की सड़कें इतनी खराब हो चुकी है कि अब वाहन लेकर चलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे ही हालात गांव सौंटी में सड़कों के बने हुए हैं। ग्रामीण जसविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, लाभ सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, जयभगवान आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि सरकार वैसे तो विकास का दावा करती है लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की हालत इतनीय दयनीय बनी हुई है कि उस पर वाहन लेकर चलना भी मुश्किल बना हुआ है। अब बारिश का सीजन आ गया है। ऐसे में आगे और भी बदतर हालात बनेंगे। सड़क पर बारिश का जलभराव होने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहेगी। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों से हलके की जर्जर सड़कें दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
उपमुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव
जिला परिषद वार्ड-सात के सदस्य जसबीर पंजेटा से ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को कई सड़कों के बारे में लिखकर प्रस्ताव भेजा हुआ है। जल्द ही वह पास हो जाएगा। उसके बाद गांव की बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद