फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tailor's mobile and purse snatched away by threatening him

Kurukshetra News: डरा धमकाकर दर्जी का मोबाइल और पर्स छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tailor's mobile and purse snatched away by threatening him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पटियाला रोड पर कलसा के निकट से तीन बदमाशों ने डरा धमकाकर दर्जी का मोबाइल और पर्स छीन लिया। उसके पर्स में तीन हजार रुपये थे। जाते-जाते बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी छीन ले गए। दर्जी ने घर पहुंचकर मामले की सूचना डायल-112 को दी।

थाना सदर में दर्ज शिकायत में निर्मल सिंह निवासी कलसा ने बताया कि वह गुरुद्वारा रोड पर सिलाई का काम करता है। रात को वह अपना सारा काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहा था। जैसे ही बीच रास्ते में जुलमत गांव के पास पहुंचा तो एक युवक ने उससे लिफ्ट के बहाने बाइक रुकवा ली। तभी उसके दो और साथी आ गए। उन्होंने उसे डरा धमकाकर उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया। उसके पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे। शिकायत पर पुलिस ने छीना झपटी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed