{"_id":"69012ab23bd4cf38b8036305","slug":"symbolic-lock-placed-on-corruption-charges-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144486-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भ्रष्टाचार का आरोप लगा जड़ा सांकेतिक ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भ्रष्टाचार का आरोप लगा जड़ा सांकेतिक ताला
विज्ञापन
शाहाबाद। नगरपालिका कार्यालय को बंद कर सांकेतिक प्रदर्शन करते हरीश कवात्रा, विधायक और पार्षद। सं
शाहाबाद। विकास कार्यों में ठहराव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नगर पालिका एक बार फिर चर्चा में आ गई। पूर्व नगर पालिका प्रधान हरीश कवातरा के बुलावे पर विधायक रामकरण काला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नगर पालिका परिसर में एकत्रित होकर प्रधान गुलशन कवातरा और संपूर्ण नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों ने नगर पालिका मुख्य द्वार पर सांकेतिक ताला जड़कर चेतावनी दी कि जनता के कार्यों में रिश्वतखोरी और लापरवाही जारी रही तो नगर पालिका को स्थायी रूप से बंद करने का आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि नगर पालिका अब विकास का नहीं, भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है। बिना पैसे के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती और जनता के काम महीनों तक लटके रहते हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल के हर विभाग में कमीशनबाजी का जाल फैला है जो विकास कार्यों के ठप होने की असली वजह है। प्रदर्शन के दौरान विधायक रामकरण और नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह मलिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्षद जसवीर सिंह सैनी, डॉ. प्रवीण शर्मा (लक्की), अजय तुषार, पंकज सिंगला, अमित सिंघल, प्रभजीत सिंह तनेजा सहित अनेक पार्षद व नागरिक मौजूद रहे। पूर्व नपा प्रधान हरीश कवातरा ने कहा कि तिरंगा लाइट से लेकर फैंसी लाइट, सड़क मरम्मत से लेकर हर छोटे-बड़े कार्य तक कमीशनखोरी का बोलबाला है।
लगाए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं : नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा ने कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। कार्यकाल में 20 से 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जोकि रिकॉर्ड है।

![]()