{"_id":"5ebd73738ebc3e908b260a87","slug":"sweet-shop-open-full-week-in-shahabad-kurukshetra-news-knl30958233","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में बाएं और दाएं दोनों साइड की मिठाई की दुकाने पूरा सप्ताह खोलने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में बाएं और दाएं दोनों साइड की मिठाई की दुकाने पूरा सप्ताह खोलने की छूट
विज्ञापन
शाहाबाद। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा शाहाबाद नगर में बाएं और दाएं दोनों साइड की सभी मिठाई की दुकानें पूरा सप्ताह खोलने की छूट प्रदान की है। शेष दुकानें प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर और चिन्हित बाएं और दाएं साइड की हिसाब से ही खुलेंगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें। सभी मास्क का प्रयोग करें।
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। सरकार द्वारा क्रमबद्ध ढंग से लॉकडाउन में कुछ ढील देकर दुकान आदि प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन लोग बेवजह घर से बाहर ना जाए। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों, बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आवश्यक जरूरतों और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर ही रहना है। ये लोग बिल्कुल भी बाजार न जाएं और घर में ही रहे। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक एक दूसरे से दूर रहेगें यानि सामाजिक दूरी बनाये रखेगें उतना ही हम सभी कोरोना वायरस से सुरक्षित रह पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कोई वैक्सीन या समाधान नहीं ढूंढ लिया जाता है, तब तक कोरोना वायरस से लडने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी बनाये रखना ही है। दुकानदार आदि सभी लोग अपने कामकाज के ढंग में इस प्रकार से महत्वपूर्ण बदलाव लाए कि कोविड-19 से बच सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ‘दो गज की दूरी’ के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। हमारे पास दोहरी चुनौती है- बीमारी के संक्रमण की दर को कम करना एवं सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सार्वजनिक गतिविधियों को धीरे-धीरे बढ़ाना और हमें इन दोनों ही उद्देश्यों की पूर्ति करने की दिशा में काम करना होगा।