फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swati won gold medal in National Karate Championship

Kurukshetra News: स्वाति ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Swati won gold medal in National Karate Championship
लाडवा। प्रतियोगिता में विजेता छात्रा स्वाति के साथ  प्राचार्य रणजीत कौर व अन्य। स्वयं
लाडवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक ठाकुरी देवी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा स्वाति ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय व लाडवा का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने खेल प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। वह अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल व परिजनों में खुशी का माहौल है। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में विशेष सभा का आयोजन किया गया और छात्रा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी छात्राओं, स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया और प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्वाति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य रणजीत कौर ने कहा कि राजकीय स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ अपनी मेहनत के बल पर खेलों में भी जीत हासिल कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ, कोच व अभिभावकों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

लाडवा। प्रतियोगिता में विजेता छात्रा स्वाति के साथ  प्राचार्य रणजीत कौर व अन्य। स्वयं

लाडवा। प्रतियोगिता में विजेता छात्रा स्वाति के साथ  प्राचार्य रणजीत कौर व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed