{"_id":"622a571c7021123ebb472a17","slug":"swastik-chauhan-for-national-level-standards-kurukshetra-news-knl1014912100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्तिक चौहान राष्ट्रीय स्तर के इंस्पायर मानक पुरस्कार के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्तिक चौहान राष्ट्रीय स्तर के इंस्पायर मानक पुरस्कार के लिए चयनित
Swastik Chauhan for National Level Standards
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी स्वास्तिक चौहान का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों की रुचि जागृत करने एवं नई-नई तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित कराया जाता है। स्वास्तिक चौहान सबसे पहले जिला व राज्य के लिए चयनित हुए। अब वह राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्तिक ने रोड रिपेयरिंग रोबोट का निर्माण करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस छोटी आयु में ही अपनी नई सोच से अपने सपनों में रंग भरना सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।