{"_id":"62572c7c4206bf4f007298fa","slug":"swachh-survekshan-2022-cleanliness-in-files-on-piles-of-dirt-kurukshetra-news-knl1048733138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 : गंदगी के लगे ढेर पर फाइलों में सफाई व्यवस्था चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 : गंदगी के लगे ढेर पर फाइलों में सफाई व्यवस्था चकाचक
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2022: Cleanliness in files on piles of dirt.
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के लिए आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम लगातार दूसरे दिन भी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था जांचने में जुटी रही। हालांकि अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह पहले से ही साफ-सफाई के दावे किए जा रहे थे लेकिन वास्तविकता में यह सब फाइलों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। शहर में अभी भी सड़कों व सेक्टरों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सार्वजनिक शौचालयों की हालत काफी खराब है। केंद्रीय टीम का ध्यान यदि इन पर चला जाए तो स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नंबर कटने में देर नहीं लगेगी।
बुधवार को शहर में स्थिति जांची गई तो हालत काफी खराब नजर आई। शहर में लोगों द्वारा कई जगह बनाए गए मिनी डंपिंग जोन अभी भी गंदगी से भरे मिले। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों की बात की जाए तो उनकी हालत बेहद ज्यादा खराब है। भद्रकाली मंदिर के समीप, जनता स्कूल के सामने, शेख चेहली मकबरे वाली सड़क, पुरानी सब्जी मंडी के पीछे, निरंकारी भवन के सामने, राजेंद्र नगर कुटिया वाली सड़क, सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट और कांग्रेस भवन के पीछे कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। अभी भी यहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सेक्टर 13 और 17 के सार्वजनिक शौचालय की हालत देखें तो उनके पास से नाक बंद करके निकलना भी मुश्किल है।
2017 से 2021 तक यह रही रैंकिंग
वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में थानेसर नगर परिषद थानेसर को ऑल इंडिया स्तर पर 203 और स्टेट स्तर पर 12वां स्थान हासिल हुआ था। भले ही थानेसर नगर परिषद ने ऑल इंडिया और स्टेट लेवल पर 2020 के मुकाबले अपनी रैंकिंग में सुधारा किया था लेकिन प्रदेश स्तर पर यह फिर भी टॉप-10 में स्थान नहीं बना पाई थी। वहीं 2020 में थानेसर का ऑल इंडिया में 259 और हरियाणा में 16वीं रैंक थी। 2019 की बात करें तो इस सर्वेक्षण में नगर परिषद थानेसर 2018 के मुकाबले 53 अंक पिछड़ गई थी। इस दौरान अप्रैल तक हुए सर्वेक्षण में नप ने 252वीं रैंक देशभर में प्राप्त की थी और प्रदेश में 14वें स्थान पर रही थी। वहीं अगर 2018 की बात करें तो थानेसर नप 199 रैंक पर थी और 2017 में 253वें नंबर पर।
विज्ञापन
शहरवासियों से मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया : उमेश झा
आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम के लीडर उमेश झा ने बताया कि उन्हें शहर में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। थानेसर में सर्वे पूरा करने का उन्होंने तीन दिन का लक्ष्य रखा है, जिसमें सफाई व्यवस्था जांचने के साथ-साथ लोगों की फीडबैक भी ली जा रही है। उम्मीद है कि वीरवार या शुक्रवार तक सर्वे पूरा हो जाए।
सफाई के पुख्ता प्रबंध : बलबीर रोहिल्ला
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि शहर में सफाई के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दरोगाओं को भी अपना-अपना क्षेत्र साफ सुथरा रखने के आदेश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि इस बार नगर परिषद थानेसर प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में शामिल हो।