फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Suryansh yoga camp for juvenile first, Kurukshetra

किशोर योग शिविर में सूर्यांश रहा प्रथम

Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Suryansh yoga camp for juvenile first, Kurukshetra
योग शिविर में प्रमाण पत्र दिखाते प्रतिभागी - फोटो : Amar Ujala

भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा ब्रह्मसरोवर क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुरा बाग में किशोर योग साधना शिविर का समापन हुआ। जोन प्रभारी फतेहचंद पांचाल ने बताया कि एक जून से शुरू हुए शिविर का सोमवार को योग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सूर्यांश चावला ने प्रथम, सिम्मी ने द्वितीय तथा अनिरुद्ध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रुद्र, तृप्ति, शगुन और तुषार का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पांचाल ने कहा कि बालक एवं बालिकाओं के शारीरिक सौष्ठव एवं व्यायाम को महत्व देने हेतु इन प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया, जिनमें सभी बच्चों ने गहन रुचि दिखाई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मान सिंह, मंत्री हेम सिंह, श्रीचंद, सुरेश कुमार, मनीष जिंदल, रोहताश शर्मा, मनोज चावला एवं नरेंद्र राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed