फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surajbhan faction won the election of governing body of Shri Guru Ravidas Mandir and Dharamshala Sabha

श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की गवर्निंग बॉडी के चुनाव में सूरजभान गुट ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Surajbhan faction won the election of governing body of Shri Guru Ravidas Mandir and Dharamshala Sabha
श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की गवर्निंग बॉडी के रविवार को हुए चुनाव में सूरजभान गुट ने बाजी मार ली। चुनाव में उप प्रधान पद को छोड़कर सभी पदों पर सूरजभान गुट ने जीत हासिल की। प्रधान पद के मुकाबले में सूरजभान ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामपाल ढांडा को 20 मतों से शिकस्त दी। सूरजभान को 79 और रामपाल ढांडा को 59 मत मिले हैं, जबकि तीसरे प्रत्याशी गुरनाम को मात्र छह मत मिले हैं। उप प्रधान पद पर रामपाल ढांडा गुट से रामलाल मेहरा को जीत मिली है, जबकि सूरजभान गुट ने महासचिव, खजांची, सह सचिव और कार्यकारिणी के सभी छह पदों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए मत डालने के लिए सुबह से ही मंदिर के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। केवल वोटरों को ही वोट डालने के लिए अंदर जाने दिया। दोपहर तक 145 वोटरों में से 102 ने मत डाल दिए थे। सायं चार बजे मतदान का समय समाप्त होने पर 144 वोटरों ने वोट डाल दिए थे। मतदान के बाद वोटों की गिनती की गई। रिटर्निंग ऑफिसर मीराचंद हालू ने बताया कि प्रधान पद पर सूरजभान ने 79 वोट लेकर जीत हासिल की है, जबकि रामपाल ढांडा को 59 और गुरनाम को छह मत मिले। उप प्रधान पद पर रामलाल मेहरा ने 42 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि उप प्रधान पर धर्म सिंह को 27, रामकुमार को 39 और सुल्तान को केवल 28 मत ही मिले। उन्होंने बताया कि महासचिव पद पर ओमप्रकाश तंवर ने 73 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि लीला राम को 68 वोट मिले। सह सचिव पद पर सुखबीर ने 61 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि रामकुमार को 58 व रमेश चंद को 22 वोट मिले। उन्होंने बताया कि खंचाजी के पद पर रामस्वरूप ढांडा ने 67 वोट लेकर जीत प्राप्त की, जबकि पृथ्वी राज को 51, रमेश को 20 वोट मिले। कार्यकारिणी के नंबर 1 से चमेल सिंह ने 69 वोट, नंबर 2 से नरेश कुमार रंगा ने 79, नंबर 3 से राधा रानी ने 81, नंबर 4 से तरसेम ने 75, नंबर पांच से जोगिंद्रो ने 80 और नंबर 6 से ओमप्रकाश ने 68 वोट हासिल कर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

सभी को साथ लेकर मंदिर हित के लिए करेंगे कार्य : सूरजभान
प्रधान पद पर जीते सूरजभान नरवाल ने अपनी जीत का श्रेय समाज के लोगों को दिया और कहा कि वे सभी को साथ लेकर मंदिर हित के लिए कार्य करेंगे। 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो गवर्निंग बॉडी के काम पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed