फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Super-100 Level-2 exam will be held from 25th to 27th April.

Kurukshetra News: 25 से 27 अप्रैल तक होगी सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Super-100 Level-2 exam will be held from 25th to 27th April.
कुरुक्षेत्र। सुपर-100 लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत कुरुक्षेत्र जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जो बारना स्थित सुपर-100 कैंपस में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 76 विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों को पंजीकरण के सुबह 9 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा क्योंकि पंजीकरण सुबह 9 से 12 बजे तक ही किया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जारी आदेशानुसार, परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तीन दिन तक कैंपस में ही रहना होगा, जहां रहने और खाने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। साथ ही मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेशभर के 2113 विद्यार्थी शामिल होंगे। जो तीन चरणों में परीक्षा देंगे। इसमें पहले चरण की परीक्षा 19 से 21 अप्रैल, दूसरे चरण की परीक्षा 22 से 24 अप्रैल और तीसरे चरण की परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 5 अप्रैल से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed