फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine, shade continues, possibility of rain today and tomorrow

Kurukshetra News: धूप, छांव का सिलसिला जारी, आज और कल बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sunshine, shade continues, possibility of rain today and tomorrow
कुरुक्षेत्र।  बारिश न होने के चलते कईं क्षेत्रों में  सूखने लगी रोपाई की गई धान। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। धूप और छांव का सिलसिला चल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। यही कारण है कि तापमान में गिरावट आई है, पर उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उधर धान किसान भी बारिश के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं। जबकि मौसम के जानकार एक दो दिन में बारिश होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर धान रोपाई के कार्य में तेजी भी आएगी। शनिवार को भी पूरे दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिला।
विज्ञापन

पूरे जून माह के दौरान ही लोग भीषण गर्मी का सामना करते रहे। हालांकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अब 34.1 डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन उमस भरी गर्मी परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री तक रहा। सप्ताह भर से उमस के चलते लोग मानसून सीजन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 15 जून से जिले में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। अभी तक तेज बारिश न होने का असर धान रोपाई कार्य पर भी पड़ा है। अब धान किसानों को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

झांसा के किसान सतबीर सिंह, राजा राम का कहना है कि बारिश न होने से रोपाई किए जा चुके धान के खेत सूखने लगे हैं। उनमें पानी रखना बड़ी चुनौती बन चुकी है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश नहीं हुई और गर्मी इतनी ही रही तो विपरीत असर पड़ना लाजमी है। कई किसानों ने गर्मी को देख धान रोपाई रोक दी है। उधर कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि किसानों को अभी बारिश शुरू होने का इंतजार करना चाहिए। उन्हें धान की सीधी बिजाई की ओर भी तव्वजो दिखानी चाहिए, क्योंकि इस फसल में पानी की कम आवश्यकता होती है। सरकार की ओर से जारी इससे जुड़ी योजना का लाभ भी किसान उठा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed