फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine bloomed in Dharmanagar for the fifth day, relief from cold

Kurukshetra News: पांचवें दिन खिली धर्मनगरी में धूप, ठंड से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sunshine bloomed in Dharmanagar for the fifth day, relief from cold
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में आखिरकार पांचवें दिन सूर्य देव दिखाई दिए और धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन रात कड़ाके की ठंड के बीच धूप न निकलने से जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा था, जिसका असर कामकाज पर भी दिखाई देने लगा था। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से ही धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से ठंड पड़ रही थी। जहां लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा था वहीं दिन में भी धूप न खिल पाने के चलते रात के करीब ही तापमान पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक भी पहुंच गया था। ऐसे में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा था। हर जगह चहल पहल कम हो गई थी तो लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने लगे थे। कड़ी सर्दी से बचाव के लिए कहीं अलाव का सहारा लिया जाने लगा था तो वहीं गर्म कपड़े व अन्य सामान की मांग भी बढ़ गई थी। ऐसे में बुधवार को धूप खिली तो लोग भी घरों से बाहर निकले और बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक लौट आई। धूप खिलने से न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री तक पहुंच गया। लोग कहीं पार्क तो कहीं ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर एवं अन्य जगहों पर घूमते दिखाई दिए। उधर, संभावना जताई जा रही है कि बुधवार की तरह ही अगले चार दिन रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन में धूप खिलेगी तो वहीं अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री तो न्यूनतम 6.1 डिग्री तक रहेगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed