फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunshine all day, relief from cold

Kurukshetra News: पूरे दिन खिली धूप, सर्दी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sunshine all day, relief from cold
कुरुक्षेत्र। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप खिलने से आमजन को सर्दी से कुछ राहत मिली। कई दिनों बाद खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से आंशिक निजात दिलाई। धूप निकलने के साथ ही दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हालांकि धूप के बावजूद ठंडी हवाओं का असर दिनभर बना रहा। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अधिक रहा। सड़कों पर सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए और धूप निकलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय चहल-पहल कुछ बढ़ी लेकिन ठंडी हवा के कारण लोग लंबे समय तक बाहर रुकने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि 10 जनवरी को जिले में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा और शीतलहर के कारण तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed