फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sun's heat and hot winds made everyone miserable, weather may change from tomorrow

Kurukshetra News: सूर्य की तपिश और गर्म हवाओं ने किया बेहाल, कल से बदल सकता है मौसम

Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Sun's heat and hot winds made everyone miserable, weather may change from tomorrow
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।। सूर्य की तपिश के चलते अब दिन के साथ रात को भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। देर रात तक तापमान 40 डिग्री रहने के कारण अब गर्म हवाओं का आभास किया जा सकता है। सोमवार को सूर्य की तपिश के चलते सुबह से ही भीषण गर्मी व लू का असर देखने को मिला, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि सुबह के समय पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


दोपहर को पार बढ़ते ही जहां बाजारों में सन्नाटा पसर गया तो वहीं भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए लोग एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लेते रहे। जबकि सड़कों से गुजर रहे राहगीर भी मुंह ढककर लू से बचते नजर आए। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे यात्री भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए स्नान करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार अभी भीषण गर्मी का असर रहने की संभावना बनी हुई है। जबकि बुधवार से मौसम के करवट लेने के आसार भी बने हुए है, जिससे बुधवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने के आसार रहेंगे। जबकि वीरवार को भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो 05
भीषण गर्मी से धान की रोपाई में भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। पिछले कई दिनों से शहर व क्षेत्र में भयंकर लू का प्रकोप जारी है। शहर व क्षेत्र में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भयंकर लू से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है। दोपहर के समय बस स्टैंड व शहर की गलियां वीरान नजर आने लगी है। हालांकि राहगीरों को की प्यास बुझाने के लिए जगह जगह ठंडे मीठे पानी की छबीलें भी लगाई गई, जिससे राहगीरों को काफी राहत भी मिल रही हैं।


वहीं धान रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है। और किसान धान की रोपाई के लिए अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हुए है। लेकिन भयंकर लू का प्रकोप धान रोपाई में आड़े आ रहा है। लू के चलते खेतों में पानी की खपत बढ़ गई हैं। जिससे धान रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है। बिजली सप्लाई भी अधिक गर्मी के चलते अब क्षेत्र में बाधित हो रही हैं। इसके कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed