फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunny weather since morning, clear weather, cold effect persists in the morning

Kurukshetra News: सुबह से खिली धूप मौसम हुआ साफ, अल सुबह बना रहा ठंड का असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sunny weather since morning, clear weather, cold effect persists in the morning
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही धूप खिलने से मौसम सुहावना नजर आया, जबकि अल सुबह चल रही तेज हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहा। धूप खिलते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी। मौसम में बदलाव के चलते अभी सुबह और शाम के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय ठंडे मौसम को गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसलों के दाने का विकास हो रहा है, जिससे उनके लिए कम तापमान रहना जरूरी हैं। गेहूं की फसलों को दाना सही तौर पर विकसित होने से फसल की बंपर पैदावार होती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह के अनुसार मौसम में कल से फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई हैं। बादलों के छाने से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन






गेहूं के दाने के विकास के लिए ठंडक जरूरी : अनिल कुमार
किसान अनिल कुमार का कहना है कि अभी भी मौसम में परिवर्तन का दौर जारी हैं, जिसके चलते बार-बार आसमान में बादल छा रहे हैं और ठंडक का असर बना हुआ है। गेहूं की फसल के दाने के विकास के लिए ठंडक जरूरी हैं। अभी गेहूं के दाने का विकास हो रहा है। इसलिए इस बार उम्मीद है कि गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed