फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunflower purchase will be closed today, arrivals continue in grain markets

Kurukshetra News: आज बंद होगी सूरजमुखी की खरीद, अनाजमंडियों में आवक जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sunflower purchase will be closed today, arrivals continue in grain markets

विज्ञापन
शाहाबाद। सूरजमुखी की जहां अनाजमंडियों में अभी भी जोरों से आवक है वहीं 30 जून को सरकारी खरीद बंद हो जाएगी। ऐसे में किसानों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
वीरवार को शाहाबाद अनाज मंडी की दोनों एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें आढ़तियों ने सूरजमुखी की खरीद 15 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। मंडी प्रधान स्वर्णजीत कालड़ा और प्रधान धनपतराय अग्रवाल ने कहा कि आढ़ती प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि सरकार ने भावांतर से खरीद करके हैफेड के माध्यम से सूरजमुखी का उचित मूल्य किसानों को दिया है, जिससे किसान व मंडी आढ़ती खुश हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हैफेड ने एक लाख 60 हजार क्विंटल सूरजमुखी की खरीद कर ली है और मंडी के 200 आढ़तियों ने इस फसल की तुलाई बरसात की अड़चन के बाद भी की है और अभी तक 60 प्रतिशत सूरजमुखी का उठान भी हो चुका है। आढ़तियों ने कहा कि फसल की पेमेंट भी किसानों के खाते में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर इसी सूरजमुखी की तुलाई सरकार की दुकान पर होती तो इसमें 90 दिन लगते, लेकिन आढ़तियों के माध्यम से त्वरित खरीद व तुलाई हुई है जिससे किसानों के खातों में पेमेंंट अति शीघ्र आई है।
विज्ञापन

मंडी प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा और प्रधानपत राय अग्रवाल ने सरकार से अपील की है हेफेड के माध्यम से आढ़तियों ने सूरजमुखी की खरीद की है उस पर पांच प्रतिशत के हिसाब से पांच करोड़ जीएसटी बनता है। यह जीएसटी 10 जुलाई को भरना पड़ेगा। इसलिए आढ़ती सरकार से अपील करते हैं कि दस जुलार्ई से पहले-पहले पांच करोड़ जीएसटी किसानों के खातों में डाला जाए, ताकि आढ़ती जीएसटी की अदायगी कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर यह जीएसटी दस जुलार्ई को न चुकाया गयाा तो आढ़तियों पर पेनाल्टी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed