फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sucide

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
sucide
सेक्टर-30 में एक विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

करनाल के गांव बुढनपुर निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने 8 मार्च 2018 को अपनी बेटी सोनिया की शादी सेक्टर 30 के रविंद्र के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी के बाद उसकी बेटी के सास ससुर व पति उसे तंग करने लगे और उसे दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दहेज न लाने पर अक्सर उसकी बेटी को कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। 23 नवंबर 2020 को जब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी की पिटाई कर चोटें पहुंचाई तो वे उसे अपने घर ले आए और उसका करनाल के एक निजी अस्पताल से उपचार कराया। उसके कुछ दिन बाद उसका दामाद रविंद्र और उसका पिता सुभाष सोनिया को ये कहकर गांव बुढनपुर से ले गए कि वे आगे से ऐसा नहीं करेंगे और उसे अच्छे ढंग से रखेंगे। शिकायत में आरोप है कि 15 दिन पहले भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज लाने के लिए उसकी बेटी सोनिया के साथ मारपीट की थी। सोनिया ने फोन से उसे सारे मामले की जानकारी दी थी। 18 अप्रैल को वह सोनिया से मिलने सेक्टर 30 में आया था और उसी दिन वापिस चला गया था। रमेश ने शिकायत में बताया कि सोनिया के ससुर सुभाष ने उसे मंगलवार को फोन कर कहा कि सोनिया ने फांसी ले ली है। जिसकी सूचना मिलने के बाद वे सेक्टर 30 पहुंचे तो देखा कि सोनिया पंखे से लटकी हुई थी। रमेश का आरोप है कि सोनिया को मारकर ही फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने सोनिया के पिता रमेश की शिकायत पर पति रविंद्र, सास संतोष व ससुर सुभाष के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोनिया के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed