फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sucide

युवक ने जहर और व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
sucide
जिले में अलग-अलग जगह से 23 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की शिनाख्त गांव ज्योतिसर निवासी सन्नी कुमार पुत्र मिहां सिंह (23) व बाबैन के गांव बढ़थोली निवासी मांगे राम पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस को दिये ब्यान में बताया गया कि एक फरवरी को सन्नी कुमार ने अपने ही घर पर रखी किसी दवा का सेवन किया था। उसी रात करीब 11 बजे पेट में दर्द हुआ था। परिजन तत्काल सन्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, उसी दिन से सन्नी अस्पताल में उपचाराधीन था, लेकिन यहां तबीयत बिगड़ने से सन्नी की मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मांगे राम मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गत दिवस अपने ही घर पर मांगे राम ने गाडर पर फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के ब्यान दर्ज कर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed