फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sucide

पिता बोला- बेटी के बच्चा पैदा न होने से ससुरालीजन मारते थे ताना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग स्थानों पर विवाहिता सहित दो लोगों द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों पर जहर देकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर केयूके थाना पुलिस ने पति सहित ससुराली पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता पूंडरी निवासी महाबीर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय बेटी रीतु की शादी मई 2012 में गांव भिवानी निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी, लेकिन एक वर्ष बाद ही उसकी बेटी का गर्भपात हो गया था, जिसके बाद उसकी बेटी को कोई बच्चा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर पति सुरेंद्र, सास गुड्डी, जेठ सतीश और जेठानी आशा उसकी बेटी रीतु पर तंज कसते थे और सुरेंद्र शराब पीकर मारपीट करता था। इस संदर्भ में 3-4 बार पंचायतें भी हुई। महाबीर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रीतु ने फोन कर उससे मारपीट करने की सूचना दी थी, लेकिन उसने रीतु को समझा दिया था, लेकिन इसके एक घंटे बाद ही उसके दामाद सुरेंद्र ने रीतु द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना दी। जैसे ही इसकी सूचना उन्हें मिली तो तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां रीतु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महाबीर ने कहा कि उसकी बेटी कहां से जहर लेकर आएगी? आरोप लगाया कि सुरेंद्र, सास गुड्डी, जेठ सतीश और जेठानी आशा ने उसकी बेटी रीतु को जहर पिलाकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया मृतका का पोस्टमार्टम, जांच शुरू : जांच अधिकारी
मामले की जांच कर रहे एसआई पवन शर्मा ने कहा पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन निवासी नरेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
दूसरे मामले में बाहर से जहरीला पदार्थ निगल घर पहुंचे गांव अमीन निवासी नरेश कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए ब्यान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। गत दिवस दोपहर 12 बजे अचानक बाहर से जहरीला पदार्थ निगलकर घर आया। हालत नाजुक होने पर उन्होंने नरेश कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के लिए नरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed