फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Success in becoming TB free was achieved due to the dedication of health workers: Dr. Shailendra

स्वास्थ्यकर्मियों की लगन से मिली टीबी मुक्त होने में सफलता : डॉ. शैलेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Success in becoming TB free was achieved due to the dedication of health workers: Dr. Shailendra
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में 21 जुलाई से शुरू हुए टीबी मुक्त भारत अभियान ने सफलता के नए आयाम कर दिए हैं। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से कुरुक्षेत्र जिले को चुना गया। यह सब स्वास्थ्यकर्मियों की लगन से संभव हुआ। इसमें एक विशेष अभियान अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान में राज्य के सभी जिलों से आए टीबीएचवी कर्मचारियों ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और जिले के हर गांव और स्लम क्षेत्र में घर-घर जाकर टीबी की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

अभियान से जुड़े पूर्व सिविल सर्जन एवं लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.शैलेंद्र ममगाईं शैली का कहना है कि अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी के लक्षणों से युक्त लोगों की पहचान की और उनकी जांच के लिए सीवाई-टीबी टेस्ट, छाती के एक्स-रे और बलगम की जांच की। जिन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई,उन्हें तत्काल टीबी की दवाइयां दी गईं। इसके अलावा,छाती रोग विशेषज्ञों के परामर्श पर टीबी लक्षण युक्त लोगों को टीपीटी(टीबी रोकथाम उपचार)भी दी गई; ताकि वे टीबी की चपेट में न आएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। लगभग 35 महिला टीबीएचवी कर्मचारियों ने अपने छोटे बच्चों, घर-परिवार और बुजुर्गों को पीछे छोड़कर राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देते हुए सेना के जवानों की तरह समर्पण और लगन के साथ अपना कर्तव्य निभाया,जिसके चलते कुरुक्षेत्र जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शैली के मुताबिक इस अभियान में भिवानी से आई टीबीएचवी अमिता जैसी कई कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की,जिन्होंने कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed