{"_id":"6824faf62e5a1fc3b5047838","slug":"subhash-murder-case-five-thousand-rupees-bounty-accused-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135698-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष हत्याकांड : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष हत्याकांड : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने सुभाष उमरी हत्याकांड मामले में पांच हजार के इनामी व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतनडेरा गांव के वासी राहुल उर्फ सैंका के रूप में हुई है।
19 जनवरी 2024 को पुलिस को दिए अपने बयान में उमरी की रहने वाली मृतक की पत्नी सुमन ने बताया था कि लगभग चार महीने पहले सुभाष का गांव के ही कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। लड़ाई में शिवम उर्फ काली, गर्वित उर्फ प्रिंस को चोट लगी थी, जिसमें उसके पति सहित उसके भाई अनुज व चार पांच अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
रंजिश के कारण 19 जनवरी को लगभग शाम साढ़े पांच बजे गर्वित व शुभम, शिवम्, गौरव तथा केशव मोटरसाइकिलों पर उनके मकान के बाहर आये और उनके घर के अंदर और सुभाष व उसके परिजनों पर गोली चला दी। गोली सुमन की बाजू व पेट में तथा सुभाष के पेट में लगी। इसके बाद वह पांचों आरोपी हथियारों सहित दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
गांव वालों ने दंपती व उनकी बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई थी। 23 जनवरी 2024 को आरोपी शिवम उर्फ काली व गर्वित उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, हथियार बरामद किए गए थे। वह बाद में आरोपी गौरव साहरण उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं टीम ने मामले में उक्त आरोपी को काबू किया है, जिस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी रखा हुआ था।