फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sub health centers will be built in Harigarh Bhaurakh, Gumthalagadhu

Kurukshetra News: हरिगढ़ भौरख, गुमथलागढू में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 18 Jul 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sub health centers will be built in Harigarh Bhaurakh, Gumthalagadhu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। प्रदेश सरकार ने हलके के गांव हरिगढ़ भौरख एवं गुमथलागढू गांव के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि दोनों गांवों में 55 -55 लाख रुपये से अधिक की राशि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर खर्च की जाएगी। इससे इन दोनों गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को सस्ता और सुगम बनाते हुए उसे ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन दोनों गांवों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी है। इनकी मांग पिछले दिनों मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी। राज्य मंत्री ने बताया कि गांव सारसा एवं कराह साहब में भी स्वास्थ्य केंद्र का कार्य पूरा करवाया जा चुका है। इसके अलावा गांव सैयाना सैयदां और ठसका मीरांजी में पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्रों की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य गांवों में भी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed