फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will receive an SMS alert as soon as documents are dispatched from KU.

Kurukshetra News: केयू से दस्तावेज भेजते ही विद्यार्थियों को मिलेगा एसएमएस अलर्ट

Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Students will receive an SMS alert as soon as documents are dispatched from KU.
कुरुक्षेत्र। केयू ने विद्यार्थियों को दस्तावेजों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस सूचना सेवा शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय से डीएमसी, डिग्री और अन्य प्रमाण-पत्र भेजे जाने के साथ ही संबंधित विद्यार्थी के मोबाइल फोन पर एसएमएस पहुंच जाएगा। इससे विद्यार्थी घर बैठे ही अपने दस्तावेजों की डिलीवरी की स्थिति जान सकेंगे। इस सुविधा का शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एसएमएस में स्पीड पोस्ट का ट्रैकिंग नंबर और दस्तावेज भेजे जाने की तिथि भी उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की ऑनलाइन ट्रैकिंग आसानी से कर सकेंगे और डिलीवरी की पूरी जानकारी उनके पास रहेगी। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. जीत सिंह शेर तथा तकनीकी सहायक राजेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed