फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students will be able to learn ways to be happy in Happiness Center

Kurukshetra News: हैप्पीनेस सेंटर में विद्यार्थी सीख सकेंगे खुश रहने के तौर तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to learn ways to be happy in Happiness Center
कुरुक्षेत्र। प्रो. रोहतास सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में रेखी फाउंडेशन फाॅर हैप्पीनेस के सहयोग से हैप्पीनेस सेंटर बनाया गया है, जिसका उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। हैप्पीनेस सेंटर में खुश रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना भी खुशी-खुशी कर सकेंगे। विद्यार्थियों को सेंटर के माध्यम से खुशी विज्ञान पढ़ाई जाएगी, जिसके माध्यम से तकनीकी दौर में तनाव मुक्त होकर युवा खुश मन से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य कर सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रेखी फाउंडेशन फाॅर हैप्पीनेस 2016 में डॉ. सतिंद्र सिंह रेखी और उनकी पत्नी हरप्रीत रेखी द्वारा अमेरिका में शुरु किया गया था, जिसका लक्ष्य विभिन्न विश्वविद्यालयों में हैप्पीनेस सेंटर को स्थापित करना है। इसी के साथ सेंटर के माध्यम से खुशी विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान के अभ्यास और ज्ञान का विस्तार करना है।
विज्ञापन




खुश रखने सिखाए जाएंगे तौर तरीके : प्रो. रोहतास
विभागाध्यक्ष प्रो. रोहतास सिंह का कहना है कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन में हैप्पीनेस सेंटर को मनोविज्ञान विभाग में बनाया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों को खुश रहने के तौर तरीके सिखाए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र। प्रो. रोहतास सिंह। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रो. रोहतास सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed