फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were honored in Geeta Vidyalaya

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students were honored in Geeta Vidyalaya
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह में विद्या​​र्थियों को सम्मा
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की ओर से गणित विज्ञान मेले के अंतर्गत विज्ञान गतिविधियों, गणित गतिविधियों और कंप्यूटर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रतिभा और नवाचार के प्रति उनकी उत्सुकता को सराहा गया।समारोह में विज्ञान व गणित विषयों से संबंधित प्रयोग, प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी और शोध-पत्र वाचन में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कंप्यूटर मॉडल व प्रायोगिक कार्यों के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता, समस्या समाधान क्षमता और टीम भावना सराहनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह और समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मा

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed