{"_id":"6935dc78ba9d797ee002eeba","slug":"students-visited-the-international-science-festival-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-146570-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने किया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने किया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का भ्रमण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इस्माईलाबाद के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने पंचकूला में आयोजित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य भीमसेन ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ तरसेम कौशिक की देखरेख में विद्यालय के बच्चों ने भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष का थीम विज्ञान से समृद्धि आत्मनिर्भर भारत रखा गया है। जो विज्ञान आधारित विकास, राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता और वैश्विक कल्याण में भारत के योगदान पर जोर देती है। विद्यार्थियों को बताया गया कि विज्ञान और तकनीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में कैसे सहायक हो सकते हैं। उप-प्राचार्य जितेंद्र ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।
50 सदस्यीय विद्यार्थियों के दल में शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 25, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10 और पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसा के 15 विद्यार्थी शामिल रहे। इस मौके पर मनोज, वंदना, नवनीत कौर, मनदीप सिंह, गौरव, इशिका ग्रोवर, सुरभि, दिलजान, सुमित गोयल, सुनीता रानी मौजूद रही।