{"_id":"631cec13a8a1860982625dcc","slug":"students-took-oath-not-take-drugs-kurukshetra-kurukshetra-news-knl120728777","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने नशा न करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने नशा न करने की ली शपथ
विज्ञापन
गुरुनानक विद्यालय में नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी व शिक्षक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 147वां एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य मुखत्यार सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। प्राचार्यने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए अभिशाप है और सभी को इस नशे की समाप्ति में सहयोग देने की आवश्यकता है।
उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुर्गुणों से परिचित कराते हुए कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम के अंतर्गत सरकार ने वर्ष 2020 में राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गठन किया है। ब्यूरो की ओर से कानूनी कार्रवाई करने के अलावा जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्यूरो की ओर से नशे में ग्रस्त लोगों का भी नियमित उपचार कराया जा रहा है, ताकि वे सामान्य जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर डीपीई सुरेंद्र कुमार, तरुण शर्मा, चरणजीत कौर, उषा शर्मा और उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।