{"_id":"6834cb47b1bfb7794c052884","slug":"students-taught-traffic-laws-and-cyber-security-tips-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136255-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्रों को सिखाए यातायात कानून, साइबर सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्रों को सिखाए यातायात कानून, साइबर सुरक्षा के गुर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर लॉ कॉलेज खेड़ी मारकंडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए प्रेरित किया। यातायात पुलिस कोऑर्डिनेटर सहायक उप-निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं परिवारों के लिए गंभीर संकट का कारण बनती हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
युवाओं को यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर स्वयं व दूसरों का जीवन सुरक्षित करने की सलाह दी।
वीरेंद्र विक्रम ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने में कुछ मिनटों की सहायता जीवन रक्षा कर सकती है। सरकार द्वारा ऐसे सहायकों को पुरस्कृत करने का प्रावधान भी है।